फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रधान की कुर्सी के लिए मामा के खिलाफ भांजा मैदान में

Wed, 13 May 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
करियां पंचायत में रोचक हुई जंग, युवा जोश दे रहा अनुभव को टक्कर
विज्ञापन

पंचायत में प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
पंकज सलारिया
चंबा। करियां पंचायत में इस बार प्रधानगी की जंग सिर्फ चुनावी मुकाबला नहीं, बल्कि रिश्तों और राजनीतिक अनुभव की भी परीक्षा बनने जा रही है।
पंचायत चुनाव के मैदान में मामा और भांजा आमने-सामने उतर आए हैं। इससे गांव की सियासत बेहद दिलचस्प हो गई है। पूर्व प्रधानों के अनुभव, युवा चेहरों के जोश और पारिवारिक मुकाबले ने करियां पंचायत की चुनावी फिजा को पूरी तरह गर्मा दिया है।
वर्ष 2020-21 का चुनाव जीतकर प्रधान बने दीपक राणा उर्फ जोंटी के समक्ष उनके मामा सतीश ने भी नामांकन भरा है। वर्ष 2016-2020 में प्रधान रहे धर्मपाल उर्फ डीसी भी मैदान में उतरे हैं। दूसरी तरफ गागला गांव से राम सिंह राणा ने भी दावा पेश कर दिया है। युवा दीक्षा कुमारी ने करियां पंचायत से प्रधान पद के लिए पर्चा दाखिल किया है। ऐसे में करियां पंचायत में प्रधान पद को लेकर जंग काफी रोचक होने वाली है। नामांकन के बाद छंटनी प्रक्रिया चल रही है। वीरवार और शुक्रवार को नाम वापसी से लेकर चुनाव चिह्न आवंटित करने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद ही साफ होगा कि करियां में कितने उम्मीदवार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि करियां पंचायत में सतीश कुमार पहले प्रधान रह चुके हैं। गत चुनाव दीपक राणा ने जीता था। कुल मिलाकर दिग्गजों की जंग में इस बार युवा जोश भी दिखने को मिलेगा। इसमें दीक्षा कुमारी का नाम शामिल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें