फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार साल में न पेंशन मिली, न ही मेडिकल बिलों का हुआ भुगतान

Sun, 24 May 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कई पेंशनरों को अभी तक नहीं मिली नियमित पेंशन, डीए और मेडिकल बिल भी लंबित
विज्ञापन

बोले- रिटायरमेंट के बाद अपने अधिकारों के लिए करना पड़ रहा संघर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिन हाथों ने वर्षों तक परिवहन निगम का पहिया चलाकर लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया, आज वही हाथ अपने हक की फाइलें उठाकर दफ्तर-दफ्तर भटकने को मजबूर हैं।
सेवानिवृत्ति के चार साल बाद भी कई कर्मचारियों को न तो नियमित पेंशन मिल पाई है और न ही डीए और मेडिकल बिलों का भुगतान हुआ है। बुजुर्ग पेंशनरों की आंखों में अब भी उम्मीद बाकी है लेकिन लगातार बढ़ती अनदेखी ने उनके दर्द को और गहरा कर दिया है। जिन कर्मचारियों ने अपनी पूरी जवानी निगम की सेवा में खपा दी, आज वही अपने बुढ़ापे में आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि नौकरी के दौरान उन्होंने हर परिस्थिति में ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाई लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्हें अपने ही अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनरों के अनुसार कई बार निगम कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद केवल आश्वासन मिलते हैं जबकि उनकी समस्याएं जस की तस हैं। पेंशनरों में कुलदीप कुमार, प्रताप सिंह, हेम राज, जीवन कुमार, मनोहर लाल, दलीप कुमार ने बताया कि पूरी जिंदगी निगम को दी लेकिन आज अपनी ही मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। महंगाई के इस दौर में पेंशन ही बुजुर्ग कर्मचारियों का सबसे बड़ा सहारा होती है लेकिन कई पेंशनर आज नियमित पेंशन से भी वंचित हैं। डीए और मेडिकल बिल लंबित होने के कारण उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। कई सेवानिवृत्त कर्मचारी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन मेडिकल प्रतिपूर्ति न मिलने से इलाज कराना भी मुश्किल हो रहा है। पेंशनरों ने सरकार से मांग की है कि लंबित पेंशन, डीए और मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान किया जाए। उनका कहना है कि बुढ़ापे में सम्मान और सुरक्षा मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें