फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी की 46 पंचायतों में चुनाव करवाने के लिए टीमें रवाना

Sun, 24 May 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मतदान केंद्रों में सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे 100 पुलिस जवान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की 46 पंचायतों में पंचायत चुनाव के लिए रविवार को मतदान टीमें रवाना कर दी गईं।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में चुनाव कर्मियों को मतदान सामग्री के साथ संबंधित केंद्रों के लिए भेजा गया। एसडीएम चंद्रवीर सिंह, बीडीओ कनवर सिंह, तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर, डीएसपी रंजन शर्मा और प्रवेशक रघुराम रंजन की अगुवाई में चुनावी दलों को रवाना किया गया। एसडीएम चंद्रवीर सिंह ने बताया कि विकास खंड की 46 पंचायतों के लिए 125 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चरणबद्ध तरीके से मतदान प्रक्रिया करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 मई को 16 पंचायतों के 44 मतदान केंद्रों में मतदान होगा। 28 मई को 16 पंचायतों के 43 मतदान केंद्रों में चुनाव प्रक्रिया होगी। 30 मई को 14 पंचायतों के 38 मतदान केंद्रों में मतदान करवाया जाएगा। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। लगभग 100 से अधिक पुलिस जवान विभिन्न मतदान केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं। पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें