फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: न बच्चे भेजे स्कूल, न ही खोला ताला, बाहर बैठकर इंतजार करते रहे शिक्षक

Fri, 25 Oct 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में सलूणी के ग्रोहण स्कूल गेट के बाहर बैठे अ​भिभावक। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्रोहण-1 में पांचवें दिन भी प्रतिनियुक्ति पर जेबीटी और नेट्स के तहत नियुक्त एक ट्रेनी शिक्षक को अभिभावकों ने स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया। प्रतिनियुक्ति पर आया अध्यापक और अन्य शिक्षक को स्कूल परिसर के बाहर ही बैठना पड़ा।
विज्ञापन

अभिभावकों ने दो टूक कहा है कि जब तक विद्यालय में स्थायी अध्यापक की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक न तो बच्चों को स्कूल भेजेंगे और न ही गेट का ताला खोलेंगे। यदि विद्यार्थियों का भविष्य खराब होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी। उधर, अध्यापकों की रिपोर्ट के आधार पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
एसएमसी अध्यक्ष मुकेश कुमार, महिंद्र कुमार, अशोक कुमार, मदन लाल, रेखा देवी, रत्तो देवी और नरेश कुमार ने बताया कि ग्रोहण-प्रथम विद्यालय में विभाग ग्रोण -द्वितीय स्कूल से तीन दिन, भडनौता से तीन दिन और जलोई स्कूल से तीन दिन के लिए अध्यापक भेजता है। 60 दिन तक इन अध्यापकों ने प्रतिनियुक्ति पर बच्चों को पढ़ाया। अभिभावक स्थायी अध्यापक की मांग कर रहे हैं। इसे पूरा नहीं किया जा रहा है। स्कूल में प्री प्राइमरी में 27 और पहली से पांचवीं कक्षा तक 33 विद्यार्थी हैं। विभाग स्थायी अध्यापकों की तैनाती नहीं कर रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जगदीश चंद शर्मा ने बताया कि विद्यालय में एक जेबीटी और एक ट्रेनी अध्यापक विद्यालय भेजे गए थे। ग्रामीणों ने न बच्चों को स्कूल भेजा और न ही स्कूल का गेट खोला। अभिभावक स्कूल में स्थायी अध्यापक भेजने की मांग पर अड़े हैं। कहा कि इस बारे में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें