फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: न बस स्टैंड, न ही बनी पार्किंग, रफ्तार थाम रहा जाम

Wed, 01 Apr 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बनीखेत बाजार में रोजाना दिक्कतें झेल रहे चालक
विज्ञापन

जिले का मुख्य मार्ग होने से दिन भर जाम लगे रहने से हो रही परेशानी


नितिन पॉल
बाथरी /बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे अब रफ्तार की पहचान नहीं, बल्कि ठहराव की कहानी बन गया है। यहां सफर शुरू तो होता है लेकिन खत्म कब होगा, यह जाम तय करता है।
बस स्टैंड नहीं, पार्किंग नहीं, और सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के बीच हर दिन एक ऐसा संघर्ष ही चलता है। यहां गाड़ियां कम और मजबूरियां ज्यादा आगे बढ़ती हैं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बनीखेत में बस स्टैंड का अभाव है। पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है। जाम की समस्या आम बन चुकी है। पुलिस कर्मियों को जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रयास करने पड़ते हैं। पूरा दिन पुलिस कर्मी बनीखेत बस स्टैंड से निचली सड़क तक जाम खोलने में जुटे रहते हैं। हैरानी की बात है कि सरकार और प्रशासन बस स्टैंड और पार्किंग को लेकर अभी तक जगह तलाश नहीं कर पाए हैं। इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। पुलिस स्टाफ यातायात प्रबंधन के लिए मौजूद रहता है। बावजूद इसके लोग की ओर से बाजार में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। बाजार में पुल पर पुलिस ने रस्सी और बैरिकेड्स लगाए थे ताकि पुल के ऊपर लोग वाहन पार्क न कर पाएं लेकिन लोगों ने उस रस्सी और बैरिकेड्स को हटाकर वाहन पार्क करना शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर प्रशासन को उचित पहल करनी चाहिए। ताकि जाम की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रयास किए जा रहे है। बैरिकेड्स लगाए जा रहे हैं, वहीं सड़क के किनारे अवैध पार्किंग को रोकने के लिए ट्रैफिक कोन भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें