फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नेगी राम हत्याकांड, चार लोगों से तीसा थाने में नाै घंटे पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। नेगी राम हत्याकांड की जांच में पुलिस ने परिजनों की ओर से बताए गए लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी रखा है। सोमवार को धरना-प्रदर्शन के बाद परिजनों की ओर से बताए गए पांच नामों में से चार लोगों को मंगलवार को भी तीसा थाना बुलाकर नौ घंटे मामले को लेकर गंभीरता से पूछताछ की गई। सुबह दस बजे इन लोगों को फिर से थाने में तलब कर पूछताछ का क्रम आरंभ हुआ और सायं छह बजे तक इनसे पूछताछ जारी रही। पुलिस ने उनसे घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को नेगी राम के परिजनों और स्थानीय लोगों ने अटल चौक कॉलोनी मोड़ पर करीब पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया था। परिजनों का आरोप था कि जिन लोगों के नाम उन्होंने पुलिस को बताए थे, उनसे पूछताछ नहीं की जा रही है। थाना प्रभारी की ओर से उनकी बात सुनने और बताए गए लोगों को जांच के दायरे में लेकर पूछताछ करने के बाद धरना समाप्त हुआ था। मामले में पहले से न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपियों के लाई डिटेक्टर टेस्ट भी किए जा रहे हैं। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही जांच में आगे कोई महत्वपूर्ण खुलासा होने की संभावना है। पुलिस एक ओर परिजनों की ओर से बताए गए लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं दूसरी ओर मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। परिजन लगातार मामले की निष्पक्ष जांच कर नेगी राम हत्याकांड के वास्तविक दोषियों तक पहुंचने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मामले की हरेक एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें