फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेगी हत्याकांड: आरोपियों के पॉलीग्राफ, ब्रेन मैपिंग और हस्ताक्षर परीक्षण पूरे, अब रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 11 Sep 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम जल्द बताएगी परीक्षणों का नतीजा, रिपोर्ट से खुल सकते हैं हत्याकांड के कई अहम राज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। बहुचर्चित नेगी हत्याकांड की जांच में पुलिस द्वारा आरोपियों के करवाए जा रहे पॉलीग्राफ, ब्रेन मैपिंग और हस्ताक्षर परीक्षण अब पूरे हो गए हैं। तीनों वैज्ञानिक परीक्षण पूरे होने के बाद पुलिस और जांच टीम को अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले की जांच को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस ने आरोपियों के बयानों की सच्चाई और मामले से जुड़े अहम तथ्यों की कड़ियां जोड़ने के लिए वैज्ञानिक परीक्षण करवाए हैं। परीक्षणों के दौरान आरोपियों से पूछे गए सवालों और उनके जवाबों से जांच टीम को कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। अब लोगों की निगाहें भी फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हैं कि परीक्षणों के दौरान आरोपियों ने क्या-क्या जानकारी दी और उनके बयानों से हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में कितनी मदद मिलती है। जांच में यह भी अहम माना जा रहा है कि रिपोर्ट से यह स्पष्ट करने में मदद मिल सकती है कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका क्या रही और क्या हत्याकांड में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। हालांकि पुलिस रिपोर्ट आने से पहले किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहती। उधर, डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पॉलीग्राफ, ब्रेन मैपिंग और हस्ताक्षर परीक्षण पूरे हो गए हैं। फॉरेंसिक टीम जल्द ही इन परीक्षणों का नतीजा बताएगी। कहा कि रिपोर्ट और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें