फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दौड़ नीतू ने जीती, गौरव पूरे चुराह का बढ़ा

Thu, 13 Aug 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
नेपाल में तिरंगा लहराकर लौटी चुराह की बेटी नीतू के स्वागत करते स्कूली अध्यापक और बच्चे। जागरूक 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चुराह (चंबा)। उपमंडल की पंचायत चरोड़ी के सुखरेठी गांव की बेटी नीतू ने नेपाल के पोखरा में आयोजित यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल और चुराह क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद घर लौटने पर कोटी, कल्हेल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैल्ला में जगह-जगह स्वागत किया गया। कोटी पहुंचने पर लोगों ने उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बेटी की सफलता पर सुखरेठी गांव सहित पूरे चुराह क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कल्हेल पहुंचने पर भी नीतू का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यशवंत खन्ना ने नीतू को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैल्ला पहुंचने पर स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने उनका अभिनंदन किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि नीतू ने यह साबित किया है कि चुराह की बेटियां भी मेहनत और हौसले के दम पर देश और प्रदेश का नाम दुनिया के मंच पर रोशन कर सकती हैं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें