फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में एक साथ दस लोगों ने दी कोरोना का मात, 78 रह गए एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में दस लोगों ने एक साथ कोरोना से जंग जीतने में कामयाबी हासिल की है। रिपोर्ट आने बाद इन्हें कोविड केयर सेंटरों से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को जिले के विभिन्न खंडों सहित कोविड केयर सेंटरों से 95 सैंपल लिए गए थे। इनमें 14 फॉलोअप सैंपल शामिल थे।
विज्ञापन

फॉलोअप सैंपल में दस मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि चार फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके अलावा 70 सैंपलों की जांच पीसीआर लैब की जा रही है। इसमें 65 सैंपल निगेटिव रहे। जबकि पांच सैंपल जांच प्रक्रिया में है।
इसके अलावा 11 सैंपलों की जांच ट्रूनाट मशीन में की गई है, जो सभी निगेटिव है। जिले में दस कोरोना मरीज रिकवर होने के बाद अब 78 सक्रिय मरीज हैं। जबकि अभी तक 348 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि मंगलवार को दस फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पांच सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। इनकी रिपोर्ट देर शाम तक आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें