फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टाउधार के अखाड़े में नसीर का दांव भारी, बड़ी माली पर कब्जा

Mon, 21 Sep 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
टाऊधार धर्मशाला दंगल में कुश्ती करते पहलवान-संवाद
विज्ञापन
दिल्ली के मोनू रहे उपविजेता, छोटी माली में अंकित ने मारी बाजी हरियाणा के कप्तान दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

हिमाचल, बाहरी राज्यों के पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेच, रोमांचक मुकाबले देखने उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत से सटी उघराल पंचायत के टाउधार गांव में धर्मशाला परिसर में आयोजित दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के साथ बाहरी राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में रोमांचक मुकाबलों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
बड़ी माली के फाइनल में जम्मू-कश्मीर के डोडा से पहुंचे पहलवान नसीर ने जीत हासिल की। दिल्ली के पहलवान मोनू उपविजेता बने। छोटी माली के मुकाबले में दिल्ली के अंकित ने बाजी मारी। कैथल, हरियाणा के पहलवान कप्तान दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पहलवानों के जोरदार दांव-पेच पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। मेला एवं दंगल कमेटी के सदस्य नवीन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों के पहलवानों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें