फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी बाजार से कॉलेज तक संकरी सड़क बनी मुसीबत

Sun, 19 Apr 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों को पास देने के लिए जाना पड़ता है एक किलोमीटर तक पीछे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सलूणी बाजार से कॉलेज तक सड़क वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गई है। सड़क संकरी होने के कारण दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को पास देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कई बार चालकों को एक किलोमीटर तक पीछे जाकर गाड़ी निकालनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण अकसर जाम लग जाता है जिससे समय की बर्बादी के साथ आम लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकों में बिहारी लाल, तेज सिंह, योग राज, किशन चंद और मोनू ने बताया कि वे लंबे समय से इस सड़क को चौड़ा करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस सड़क को जल्द चौड़ा किया जाए ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सके और जाम की समस्या से राहत मिल सके। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि इस समस्या का समाधान करने के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें