फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शनिदेव मंदिर मुगला में नप ने चलाया सफाई अभियान

Wed, 27 Nov 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा की ओर से बुधवार को शनिदेव मंदिर मुगला में सफाई कर्मियों समेत सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर परिषद की निगरानी में किया जा रहा है। नगर परिषद चंबा शहर को सुंदर बनाने के लिए बार-बार अभियान चला रही है। ताकि वार्डों में गंदगी न फैले। क्योंकि, हर दिन वार्डों से बेहिसाब कचरा निकलता है। इसी के तहत नगर परिषद ने अभियान शुरू किया है। नप का दावा है कि भविष्य में भी हर माह यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही लोगों को भी स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। नगर परिषद के तहत 11 वार्ड आते हैं। इसमें सुल्तानपुर, हरदासपुरा, कसाकड़ा, धड़ोग, चौगान, जुलाहकड़ी, चौंतड़ा, सुराड़ा, सपड़ी, जनसाली और हटनाला वार्ड शामिल हैं। इन सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दलीप कुमार का कहना है कि शहर को सुंदर बनाने के लिए सफाई अभियान शुरू किया गया है, जो शहर के हर वार्ड में चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिदेव मंदर के पास सफाई अभियान चलाया गया। भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें