फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नाग मंढौर जातर मेले का आगाज

Wed, 11 Sep 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चुवाडूी के नाग मंढौर जातर मेले के दौरान उमड़ी लोगों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रतीक नाग मंढौर जातर मेला बुधवार को शुरू हो गया। त्रिमथ के नाग मंदिर से बुधवार शाम को नाग मंढौर महाराज के गूर साजोसामान लेकर पंक्ति में नाग मंढौर मंदिर कुठेहड़ पहुंचे।
विज्ञापन

चुवाड़ी कस्बा नाग मंढौर महाराज के जयघोष के साथ गूंज उठा। कस्बा वासियों ने धूप डालकर नाग महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दिन लोग नाग मंढौर को लेने के लिए नंगे पांव जाते हैं। इनमें छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं।
क्षेत्र के आराध्य देव महाराज नाग मंढौर मंदिर कुठेहड़ में आठ जातर मेले लगते हैं। इनमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु शीश नवाकर नाग महाराज का आशीर्वाद लेते हैं। मान्यता है कि इन जातरों में नाग महाराज के गूर क्षेत्र के मौसम के अलावा मौजूद लोगों की मनोकामना को लेकर भविष्यवाणियां करते हैं। उधर, कुडणू पंचायत के प्रधान कर्मचंद ने कहा नाग मंढौर महाराज के पहले जातर मेले का शुभारंभ बुधवार को हुआ है। जातर मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें