फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह में नहीं मिला सरसों तेल का कोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह के हजारों उपभोक्ताओं को फरवरी माह का सरसों तेल का कोटा नहीं मिला है। उपभोक्ताओं का कहना है कि डिपुओं में अन्य राशन तो मिल गया लेकिन उन्हें सरसों तेल का कोटा नहीं मिल पाया। इसके चलते उन्हें बाजार से महंगे दाम पर तेल खरीदना पड़ा। इसका प्रभाव सबसे ज्यादा बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं पर पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सरकारी राशन के आवंटन के लिए चुराह में 74 उचित मूल्यों की दुकानें खोली गई हैं। उपभोक्ताओं सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी चंद, विमला देवी, पुष्पा देवी, सुरेश कुुमार, राज कुमार, लेख राज, रोशन लाल, दीवान चंद आदि का कहना है कि उन्हें फरवरी माह में सरसों तेल की आपूर्ति नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि एक ओर सरकार सस्ती दरों पर तेल उपलब्ध करवाने के दावे करती हैै तो वहीं, कई बार राशन डिपुओं में उन्हें पूरा राशन नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चुराह के राशन डिपुओं में जल्द सरसों तेल की आपूर्ति की जाए।
खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक भूपिंद्र सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में जिला कार्यालय को डिमांड भेज दी गई है। कहा कि जैसे ही आपूर्ति होगी, उपभोक्ताओं को दो माह का एकमुश्त तेल उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें