फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरसों तेल और रिफाइंड 30 रुपये तक महंगा

Mon, 06 Jul 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो महीने में लगातार दाम बढ़ने से बिगड़ने लगा रसोई का बजट
विज्ञापन

200 की जगह अब 230 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है सरसों का तेल
150 से बढ़कर अब 180 रुपये प्रति लीटर हुआ रिफाइंड का भी दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सरसों तेल और रिफाइंड के दामों में उछाल आया है। दो माह में 30 रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ गए हैं। इससे रसोई का बजट बिगाड़ने लगा है। करीब दो महीनों में सरसों तेल और रिफाइंड की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले सरसों तेल 200 रुपये प्रति लीटर था। अब यह 230 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। रिफाइंड पहले 150 रुपये प्रति लीटर था। अब यह 180 रुपये प्रति लीटर बाजार में मिल रहा है।
लगातार बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं, खासकर गृहिणियों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में खाद्य तेलों के दाम बढ़ने से घरेलू खर्च पर सीधा असर पड़ रहा है। पहले की तुलना में अब सरसों तेल और रिफाइंड तेल खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। गृहिणियों का कहना है कि महंगाई के कारण रसोई का मासिक बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अन्य जरूरी खर्चों में भी कटौती करनी पड़ रही है। गृहिणियों में चंपा देवी, रेखा देवी, लता देवी, शमशाद सहित अन्य का कहना है कि पिछले करीब दो महीनों में खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों, आयात लागत और मांग में बदलाव को भी इस तेजी का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन




पहले जिस राशि में महीनेभर का सामान आ जाता था, अब उसी सामान के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। रसोई का मासिक बजट लगातार बढ़ता जा रहा है। - चंपा देवी


खाद्य तेल जैसे आवश्यक उत्पाद महंगे होने से घर का पूरा बजट प्रभावित हो रहा है। अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। घर का खर्च चलाने में मुश्किल हाे रही है। - रेखा देवी


आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण आम परिवारों के लिए घरेलू खर्च कठिन होता जा रहा है। खाद्य तेलों की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने जरूरत है। - लता देवी
विज्ञापन



खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे खरीदारी करते समय पहले की तुलना में अधिक सोच-विचार करना पड़ रहा है। महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। - शमशाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें