फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हत्या का आरोपी

Sat, 09 May 2026 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पर भेजा हत्या का आरोपी
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर रीक्रिएट किया सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करने के आरोपी अरुण कुमार निवासी वलियारा डाकघर पलूही को सीजेएम चंबा की अदालत से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या करने के मंसूबों समेत अन्य जानकारी हासिल करने की कोशिश करेगी। शनिवार को पुलिस दल आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के समक्ष आरोपी ने हत्या करने के क्रम को फिर से दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रोजमर्रा की तरह अजय कुमार, अरुण और पंकज दिहाड़ी लगाकर बाइक पर सवार होकर रात पलूंही स्थित एक दुकान पर पहुंचे। तीनों ने वहां से नमकीन के पैकेट, अंडे और ठंडा इत्यादि सामान खरीदा। इसके बाद तीनों ने मिलकर पार्टी की। करीब आधे घंटे बाद पंकज कुमार अपनी बाइक पर चला गया। पीछे से अजय कुमार और अरुण कुमार भी पैदल अपने घर की तरफ चले गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने ढांक में अजय कुमार का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने दोपहर बाद हत्या के आरोपी को दबोच लिया। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश करने पर तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हत्या आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस आरोपी को लेकर ने घटनास्थल पर पहुंची और घटना का दोहराव किया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से मामले से जुड़ी और भी जानकारी हासिल करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें