फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हरकत में आई नगर परिषद, राहगीरों को गंदगी से मिलेगी निजात

Tue, 23 Dec 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल काॅलेज से बालू मार्ग पर नाले से बहते गंदे पानी से लोगों को अब निजात मिलेगी। अमर उजाला में ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस पर हरकत में आते हुए नगर परिषद ने इस जगह पर डंगा लगाने का काम आरंभ कर दिया है। इससे गंदगी सड़क पर नहीं बहेगी और राहगीरों की राह आसान होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर की नालियों का गंदा पानी पक्काटाला मोहल्ला से पानी की निकासी बंद होने के कारण बालू मार्ग पर बह रहा है। इसकी वजह से यहां से गुजरने वाला हर राहगीर परेशान हो रहा है। उधर, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि उक्त स्थान पर डंगा लगाने का कार्य करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें