फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पॉलिटेक्निक बनीखेत का आईआईआईटी ऊना से एमओयू

Sat, 03 Oct 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
एमओयू साइन करते राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बनीखेत के प्राचार्य दीपक आंगरा और आईआईआईटी ऊना के निदेशक
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास के क्षेत्र में विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर
विज्ञापन

संस्थान दिवस पर दोनों संस्थानों के बीच समझौता, शैक्षणिक और तकनीकी सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। राजीव गांधी राजकीय पॉलिटेक्निक बनीखेत ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है।
शनिवार को आईआईआईटी ऊना के संस्थान दिवस के अवसर पर दोनों संस्थानों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
राजकीय पॉलिटेक्निक बनीखेत के प्राचार्य दीपक आंगरा ने बताया कि आईआईआईटी ऊना केंद्र सरकार का राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। संस्थान दिवस पर आईआईआईटी ऊना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थानों के बीच एमओयू हुआ। इस दौरान आईआईआईटी ऊना की ओर से मनीष गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समझौते से पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से सीखने, प्रशिक्षण लेने और विभिन्न तकनीकी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान के साथ हुए इस समझौते से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं को समझने में मदद मिलेगी। साथ ही उनके तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को विकसित करने में भी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें