फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बड़ी माली में शुभम, छोटी माली में साहिल विजेता

Sat, 03 Oct 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
गोली में बाबा लखदाता छिंज मेले में पहलवान कुश्ती के अखाड़े में दमखम दिखाते हुए-संवाद
विज्ञापन
पठानकोट के पहलवान ने जीते 21 हजार, नूरपुर के साहिल को 15 हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन

बाबा लखदाता छिंज मेले के दंगल में हिमाचल समेत कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत मनोला के गोली जीरो पॉइंट में आयोजित बाबा लखदाता छिंज मेले के दंगल में पठानकोट के शुभम ने बड़ी माली अपने नाम की।
छोटी माली के मुकाबले में नूरपुर के साहिल विजेता रहे। दंगल में हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने जोरदार मुकाबलों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
दंगल मेला कमेटी के अध्यक्ष रवि चौबियाल ने बताया कि बड़ी माली के फाइनल मुकाबले में पठानकोट के पहलवान शुभम ने बाजी मारकर 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। छोटी माली में नूरपुर के साहिल विजेता रहे। उन्हें 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। अंडर-19 वर्ग में गोली के अक्षत ने पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 3100 रुपये का नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन

दंगल देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और दंगल के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन

मेले में रात को सांस्कृतिक संध्या भी हुई। स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दंगल मेला कमेटी और स्थानीय लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें