फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 101 चालान कर वसूला 20,600 रुपये जुर्माना

Fri, 18 Dec 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंबा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाना  शुरू कर दिया है। पुलिस की ओर से रोजाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए जा रहे हैं। इन चालानों में पुलिस हजारों रुपये जुर्माना भी वसूल कर रही है।
विज्ञापन


वीरवार को पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए। इस दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 101 चालान किए और 20 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूला गया।

 डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इस अभियान के तहत रोजाना विभिन्न स्थानों पर पुलिस की ओर से नाके बंदी की जा रही है जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  पुलिस की ओर से चलाए गए इस अभियान से शहर में यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें