फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांचा राम पत्नी और बेटे समेत बने काल का ग्रास

Wed, 16 Dec 2015 07:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 बेहद जटिल हालात में जिंदगी गुजार रहे पांगी वासियों के लिए इससे विकट परिस्थिति और नहीं हो सकती थी कि गाड़ी के नदी में दिखने और दो लाशों के तट पर तैरने के बावजूद उन्हें बाहर न निकाला जा सके। पांगी में हादसा दोपहर बाद हुआ था और मौके पर करीब साढ़े चार बजे तक राहत व बचाव कर्मी पहुंच गए थे।
विज्ञापन




गाड़ी नदी में नजर आ रही थी मगर ढांक से उतरने के उपकरण और शून्य डिग्री तापमान में इस ऑपरेशन को अंजाम देने का साधन न होने की वजह से पुलिस कर्मियों ने भी पांव पीछे खींच लिए।


इस हादसे में सांचा राम, सांचा राम की पत्नी गुड्डी देवी और इनका बेटा विक्की चंद्रभागा में समा गए हैं। यह परिवार मिंधल माता के दर्शन कर लौट रहा था। सांचा राम का परिवार पिछले काफी समय से सेचु गांव में हंसी खुशी जीवन बिता रहा था। इसे माता आशीर्वाद मानकर यह परिवार नियमित रूप से मिंधल माता के दर्शन करने के लिए भी जाता रहता था ताकि उनके परिवार के खुशी जीवन को किसी की नजर न लगे लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी इस खुशी को नजर लग चुकी थी। जिसने उन्हें पहले मिंधल माता और फिर सीधे मौत के मुंह में पहुंचा दिया।
विज्ञापन




 बताया जा रहा है कि सांचा राम के परिवार के साथ-साथ उनके नजदीकी संबंधी भी मिंधल माता आने की जिद कर रहे थे लेकिन काल ने इस परिवार के कुनबे से सांचा राम के परिवार को ही चुना और उन्हें अपने साथ काल के गर्त में ले भी गया। फिलहाल इस हादसे के बाद से पूरे सेचू गांव में मातम का माहौल है।
इनसेट...
चंद्रभागा नदी अपने किनारे रहित तट के लिए विख्यात है। इसी कारण पहले भी यहां पर कई जानें जा चुकी हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। हादसे के बाद राहत कार्य के लिए पहुंचे लोगों ने राहत प्रयास करने की काफी कोशिश की, लेकिन नदी के दोनों ओर उभरी सैकड़ों फुट ऊंची चट्टानों के बीच से नदी तक पहुंचने का रास्ता ही नहीं मिला। इसी के चलते हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य भी नहीं हो पाया।
इनसेट...
वीरवार को चलाया जाएगा ऑपरेशन : डीएसपी
उधर, डीएसपी चंबा वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस वीरवार को राहत कार्य दोबारा शुरू करेगी ताकि सभी लोगों को नदी से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने बताया कि गाड़ी काफी ऊंचाई से नीचे गिरी है जिससे किसी के भी जिंदा होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें