फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ने पर 48 वाहन चालकों के चालान काटे

Tue, 08 Dec 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 यातायात नियमों का उल्लंघन, अवैध खनन और कोटपा अधिनियम के तहत चंबा पुलिस ने कुल पचास चालान काटे जिनमें से वाहन नियम उल्लंघन करने वाले 48 वाहन चालकों से आठ हजार 500, अवैध खनन करते पाए जाने पर एक व्यक्ति से 2100 रुपये और सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने के आरोप में एक व्यक्ति से एक सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

 

इस मौके पर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई लोगों को चेतावनी भी दी। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि वाहन नियमों का उल्लंघन, कोटपा अधिनियम का अवहेलना और अवैध खनन करके प्रकृति को नुकसान पहुंचाना कानून के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आते हैं। लिहाजा इन अनियमितताओं को रोकने के लिए जो मुहिम छेड़ी गई है। उसे आगामी समय में भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें