फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं गठिया रोग से पीड़ित

Wed, 11 Oct 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा गठिया रोग से पीड़ित हैं। मेडिकल कॉलेज की हड्डी रोग ओपीडी में रोजाना चार से पांच गठिया के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

इन्हें विशेषज्ञ चिकित्सक इलाज के साथ सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं। समय रहते गठिया रोग का इलाज शुरू कर दिया जाए तो मरीज को इस बीमारी से हमेशा के लिए निजात मिल सकती है।
हालांकि, महिलाओं में गठिया रोग अधिक पाए जाने के पीछे कोई खास कारण अभी सामने नहीं आया है। मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं में पाया जाने वाला गठिया रोग पीढि़यों से उनके परिवार में पाया जा रहा है। एक से दूसरी पीढ़ी में यह रोग पनप रहा है। गठिया मरीजों में कुछ महिलाएं ऐसी भी मेडिकल कॉलेज आ रही हैं, जिनकी इम्यून प्रणाली शरीर के खिलाफ कार्य कर रही है। ऐसे मरीजों का विशेषज्ञ इलाज कर रहे हैं। इन्हें समय-समय पर जांच करवाने का परामर्श दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में लगभग 300 लोग गठिया रोग से ग्रस्त हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। गठिया अधिक होने से मरीजों के घुटनों सहित शरीर के अन्य जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है। ऐसे मरीजों का इलाज लंबा चल सकता है। इसलिए गठिया रोग से पीड़ित मरीजों को समय पर जांच करवानी चाहिए।

गठिया से निजात के लिए उपलब्ध हैं कई प्रकार की दवाएं
विशेषज्ञों की मानें आज के दौर में गठिया के इलाज के लिए कई ऐसी दवाइयां उपलब्ध हैं, जिनके इस्तेमाल से मरीज अपनी बीमारी से निजात पा सकते हैं। इन दवाइयों के इस्तेमाल से किडनी और हृदय पर भी बुरा असर नहीं पड़ता। हालांकि, पहले के समय में गठिया की अधिक दवाई खाने से किडनी पर बुरा असर पड़ने की संभावना अधिक रहती थी।

चंबा में गठिया के दो मरीजों ऐसे थे, जिनके घुटने और कूल्हे इस रोग की वजह से खराब हो गए। हड्डी रोग विभाग के विशेषज्ञों ने इन मरीजों खराब कूल्हे और घुटने बदलकर उन्हें नया जीवन दिया है। अब यह मरीज सामान्य जीव व्यतीत कर रहे हैं।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि चंबा में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं गठिया रोग से अधिक पीड़ित हैं। दो मरीजों का घुटना और कूल्हा भी बदला गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें