फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे के भाषण में मोदी ने जीता चंबा का दिल

विज्ञापन
चंबा के ऐतिहासिक चौगान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान उमड़ी लोगों की भीड़।संवा - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंबा पहुंचने पर चंबयाली रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने चंबा के चौगान में पहुंचकर चंबियाली में अपना भाषण शुरू करते हुए कहा कि मैं शिव शंकर की बसाई नगरी में आकर बड़ा खुश होता हूं। चंबा शहर अपनी एक हजार वर्ष की पुरानी विरासत और संस्कृति को संजोए हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 30 मिनट के भाषण में बार-बार चंबा की संस्कृति, विरासत, व्यंजनों और यहां के रमणीक स्थलों का जिक्र करते हुए सबके दिलों पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश की। पंडाल में बैठे लोग भी मोदी के रंग में रंगे नजर आए।
विज्ञापन

उन्होंने मणिमहेश स्थल और चौरासी मंदिर का जिक्र कर चंबा के लोगों की आस्था को भी छूूने की कोशिश की। उन्होंने चंबा के पारंपरिक व्यंजनों के जायके को याद किया। चंबा में बिताए पलों को याद कर राजमा का मदरा, चुख और पांगी की थांगी के स्वाद का जिक्र भी किया। प्रधानमंत्री ने केरल की बेटी की ओर से जम्मूए दी राहें चंबा कितनी की दूर... गीत से चंबा के लोकगीत का बखान किया। इस पर खूब तालियां और सीटियां बजीं। मोदी ने रैली में चंबा के विकास का संकल्प लेकर हर चंबावासी के दिल को छूने की कोशिश की।
कहा कि चंबा विकास में पीछे रहा है। इसी कारण इसे आकांक्षी जिलों की सूची में डाला गया। पहले पर्यटक डलहौजी से ही लौट जाते थे। अब सड़कों का जाल बिछने से पर्यटक खज्जियार, चुराह और भरमौर की वादियों का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। आकांक्षी जिला बनने के बाद यहां पर विकास की धारा प्रवाहित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर पहुंच कर सिर झुकाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम ने 1:29 बजे अपना भाषण शुरू किया जो दोपहर 1:59 बजे तक चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें