फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मनरेगा मजदूर पर हमला, तीन पर एफआईआर दर्ज

Tue, 06 Jan 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत गांव बलेड़ा में मनरेगा कार्य के दौरान हुए विवाद में एक मजदूर पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना तीसा में इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में 55 वर्षीय शेर मुहम्मद निवासी गांव बलेड़ा डाकघर नकरोड़ तहसील चुराह बताया कि वह मजदूरी करता है और इन दिनों अपने गांव में चल रहे मनरेगा कार्य के तहत खेत में डंगा निर्माण के कार्य में लगा हुआ था। कार्य को शुरू हुए करीब पांच दिन हो चुके थे। मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे जब वह खाना खाने के लिए जा रहा था। तभी गांव के ही जाकिर हुसैन, अली मोहम्मद और गिली ने उसका रास्ता रोक लिया। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि उसने डंगे की सीढ़ियां उनकी जमीन की ओर लगाई गई हैं।
शेर मुहम्मद ने बताया कि उसने स्पष्ट किया कि यह सरकारी कार्य है और उसका इसमें कोई निजी हस्तक्षेप नहीं है। इसके बावजूद आरोपियों ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान अली मोहम्मद ने जान से मारने की धमकी देते हुए पत्थर उठाकर उसकी टांग पर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचीं भाभी आयशा बेगम ने बीच-बचाव किया। इसके बाद बशीर मुहम्मद, जान मुहम्मद और सरदार मुहम्मद ने घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तीसा पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें