फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जरा सी हवा चलने पर अब गुल नहीं होगी बिजली

Tue, 06 Jan 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अब कियाणी पंचायत के बाशिंदों को जरा सी हवा चलने पर बिजली गुल होने की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ओर से भनौता में नया ट्रांसफार्मर रख कर कियाणी, राजनगर, सिढकुंड पंचायत के गांव कियाणी, राजनगर, रूपणी, शक्तिदेहरा, न्यूंही, मऊआ, सिढकुंड और घरग्रां को इससे जोड़ दिया है। लिहाजा अब आगामी दिनों में बिजली की आंख-मिचौनी से उपभोक्ताओं को छुटकारा मिला है।
विज्ञापन

कियाणी समेत अन्य गांवों के ग्रामीण लगभग 15 साल से बिजली बोर्ड प्रबंधन से बिजली लाइन को चंबा से जोड़ने का आग्रह कर चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कोटी लाइन की लंबाई ज्यादा होने के चलते बार-बार बिजली के गुल हो जाती थी। बोर्ड प्रबंधन ने इस समस्या का हल करते हुए कोटी से कियाणी की लाइन को कट करके चंबा के साथ जोड़ दिया है। इस लाइन का शुभारंभ चुराह के कांग्रेस नेता यशवंत सिंह खन्ना ने किया। इस मौके पर सहायक अभियंता हंस राज, कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार सहित बिजली बोर्ड का समस्त स्टाफ और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता हंस राज ने कहा कि इस कार्य को अंजाम देने के लिए काफी समय लगा, लेकिन ग्रामीणों की मांग पर भनौता में नए ट्रांसफार्मर रखवाकर इसे चंबा लाइन से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें