फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक... मरीजों के देखे सीटी स्कैन, पर्चियों पर लिखीं दवाएं

Thu, 15 Jan 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीज का सीटी स्कैन चेक करते भरमौर विधायक डॉ. जनक राज।संवाद
विज्ञापन
चंबा। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज जब पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो मरीजों की भीड़ उनके पास जुट गई। इस दौरान उन्होंने सीटी स्कैन और एक्सरे की रिपोर्ट देखी और दवाइयां भी लिखीं।
विज्ञापन

डॉ. जनक राज ने वीरवार को मरीजों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज को 15 व्हील चेयर भेंट कीं। इस दौरान मरीजों ने उनसे रिपोर्टें देखने का आग्रह किया। इसके बाद मरीजों की जांच करने के लिए न उन्होंने कुर्सी मांगी और न ही टेबल की डिमांड की, अस्पताल के बाहर बिखरे पड़े सामान पर मरीजों की पर्ची रखकर इलाज के लिए जरूरी दवाई लिखते रहे। 20 मिनट तक उन्होंने मरीजों को अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद जब वह परिधि गृह पहुंचे तो वहां पर भी कई मरीज हाथ में अपनी रिपोर्ट लेकर उनके पास पहुंच गए। उन्होंने सभी मरीजों को उनकी रिपोर्ट देखने के बाद चिकित्सीय परामर्श दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें