फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने स्टाफ नर्सों को डेपूटेशन पर भेजने की स्वास्थ्य सचिव से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से डेपुटेशन पर भेजी गईं स्टाफ नर्सों के मामले में सदर विधायक ने कड़ा संज्ञान लिया है। विधायक ने आगामी विधानसभा सत्र में मुख्य मुद्दों पर इस विषय को सबसे पहले नंबर पर रखा है। साथ ही उन्होंने इसकी शिकायत स्वास्थ्य सचिव से भी कर दी है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से विधायक को आश्वासन दिया गया है कि डेपुटेशन पर भेजी गई सभी स्टाफ नर्सों की चंबा मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति होगी। अन्यथा उनका स्थायी रूप से वहां से तबादला किया जाएगा। जिससे उनके स्थान पर नई स्टाफ नर्सों को नियुक्त किया जा सके।
विज्ञापन

सदर विधायक पवन नैयर ने बताया कि कुछेक दिन पहले अमर उजाला में प्रकाशित हुई खबर को देख उन्हें पता चला कि चंबा मेडिकल कॉलेज से स्टाफ नर्सों को डेपुटेशन पर टांडा या शिमला भेजा गया है। इसके लेकर उन्होंने कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरंत शिमला जाकर स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात की। स्वास्थ्य सचिव को मेडिकल कॉलेज की वस्तुस्थिति से भी अवगत करवाया।
इसके साथ ही मांग करते हुए कहा कि चंबा में पहले से स्टाफ की कमी चल रही है। ऐसे में अगर प्रतिनियुक्ति पर स्टाफ नर्सें भेजी जाती रही तो मेडिकल कॉलेज में नर्सों की कमी आ जाएगी। इसका सीधा असर मरीजों की देखभाल पर पड़ेगा। स्टाफ नर्सों के प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के सभी ऑर्डर रद्द किए जाएं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। ऐसा किसी भी हालत में नहीं चलेगा कि वेतन चंबा से लिया जाए और नौकरी किसी दूसरे जिले में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें