फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विधायक ने टैबलेट देकर नवाजे 136 मेधावी विद्यार्थी

Sat, 16 Dec 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहलड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान छात्रा को सम्
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहलड़ी के वार्षिक समारोह में सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में वर्ष 2021-22 के मेधावी विद्यार्थियों को सरकार की श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल डिवाइस योजना के तहत 136 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट दिए। इनमें 12वीं कक्षा के 88 और दसवीं कक्षा के 48 मेधावी विद्यार्थी शामिल हैं।
विधायक ने कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में ढांचागत विकास पर बल दे रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाए। इससे पहले स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार की राशि देने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का सबसे अच्छा साधन है। बहुत से अभ्यर्थियों का सपना होता है की पढ़ाई के लिए उनके पास भी कोई मोबाइल और लैपटॉप हो। लैपटॉप और स्मार्टफोन महंगे होने की वजह से कई विद्यार्थी यह संसाधन नहीं जुटा पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार ने फैसला लिया है कि मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें