फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुखरी-तीसा मार्ग पर मिक्सचर लुढ़का, दो घायल

Fri, 07 Jun 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में पुखरी के पास सड़क से नीचे लुड़कने के बाद क्षतिग्रस्त मिक्चर।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पुखरी-तीसा मार्ग पर पुखरी बाजार से कुछ आगे पहुंचने पर मिक्सचर वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क से लुढ़क गया। हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घायलों की पहचान चालक अंकुश कुमार पुत्र चमारू राम गांव भलेई और अजय कुमार पुत्र शंभु ऋषि देव झारखंड निवासी के रूप में हुई है। मिक्स्चर के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने घायलों को उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां र प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिक्सचर मशीन लेकर अंकुश कुमार और अजय कुमार पुखरी से तीसा की ओर जा रहे थे। पुखरी बाजार से थोड़ा आगे ढलान में अचानक मिक्सचर मशीन अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां दोनों भर्ती हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि हादसे में चोटिल मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद दाखिल कर लिया गया है। दोनों की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें