फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-जुम्हार मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, व्यक्ति चोटिल

Fri, 07 Jun 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-जुम्हार मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। मार्ग से अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। दीपक कुमार पुत्र महिंद्र सिंह निवासी उटीप चंबा-जुम्हार मार्ग पर जा रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे दीपक चोटिल हो गया। चिकित्सा अधीक्षक चंबा डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि बाइक दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें