फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शरारती तत्वों ने फूंक दिया जिल्लो गांव का जंगल

Sun, 15 Mar 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के जिल्लो गांव के साथ लगते जंगल में भड़की भयंकर आग। संवाद।
विज्ञापन
कई किमी दूर तक दिखीं आग की लपटें, घर बचाने के लिए रात पर पहरा देते रहे ग्रामीण
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से पेड़ और पौधों सहित कई जीव भी हो गए स्वाह
बारिश की बूंदें गिरने से बुझी आग, विभाग कर रहा नुकसान का आकलन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। करियां पंचायत के जिल्लो गांव के साथ लगते जंगल में शनिवार रात को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे पूरा जंगल आग से दहक उठा। कई किलोमीटर दूर से भयंकर आग की लपटें दिखाई देने लगीं।
विज्ञापन

गांव के लोग यह सोचकर सहम उठे कि कहीं आग उनके घरों तक न पहुंच जाए। इसके चलते उन्हें रात पर जागकर अपने घरों को बचाने के लिए पहरा देना पड़ा क्योंकि आग गांव के बिलकुल साथ पहुंच चुकी थी। गनीमत यह रही कि आग घरों तक नहीं पहुंची। रात भर जंगल में सुलगी आग को बुझाने के लिए कोई भी वन विभाग का कर्मचारी नहीं पहुंचा। रविवार को सुबह के समय भी आग भड़की रही। इसकी सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारी आग बुझाने में डटे रहे। दोपहर बाद आसमान से बारिश की बूंदें गिरने से आग बुझ गई। हालांकि, आग की चपेट में आने से पेड़-पौधों के साथ कई वन्य जीव भी जलकर स्वाह हो गए हैं। नुकसान का आकलन विभाग कर रहा है। साथ ही आग लगाने वाले शरारती तत्वों की भी पहचान की जा रही है। उधर, वनमंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि जंगल में आग लगी थी। इसे बुझाने के लिए टीम भेज दी गई थी। आग लगाने वालों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें