चंबा। पारंपरिक एवं सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक मिंजर को इस बार रस्मी तौर पर ही मनाया जाएगा। मिंजर मेले के आयोजन की रूपरेखा को लेकर बचत भवन में चंबा के विधायक पवन नैयर की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें फैसला लिया गया कि 26 जुलाई को कोविड-19 के निर्देशों के मद्देनजर मिंजर मेले का रस्मी तौर पर आगाज होगा। शुभारंभ के मौके पर पूजा अर्चना के साथ मिंजर अर्पित की जाएगी। इसी तरह 2 अगस्त को मिंजर के समापन को रावी नदी में मिंजर प्रवाहित करने के साथ पूरा किया जाएगा।