फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंत्रालय ने रद्द किया एनएच पर 16 रेन शेल्टर की मरम्मत का प्रस्ताव

Wed, 05 Jun 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जगह-जगह खस्ताहाल हो चुकीं वर्षाशालिकाओं की मरम्मत का कार्य लटक गया है। मंत्रालय ने इनकी मरम्मत को जरूरी नहीं समझा है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा के भेजे प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया है। प्रस्ताव रद्द होने से अब प्रबंधन की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ये खस्ताहाल वर्षाशालिकाएं कभी भी गिर सकती हैं। इनमें बैठकर बसों का इंतजार कर रहे यात्री हादसे का शिकार हो सकते हैं। कुछ माह पहले नेशनल हाईवे प्रबंधन ने हाईवे पर जगह-जगह बनी वर्षाशालिकाओं का जायजा लिया था। करीब 16 वर्षाशालिकाएं खस्ताहाल पाई गई थीं। नेशनल हाईवे प्रबंधन ने इन वर्षाषालिकाओं की मरम्मत करने को लेकर प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा। उम्मीद की जा रही थी कि मंत्रालय से बजट का प्रावधान हो जाएगा। इसके बाद इन वर्षाशालिकाओं की मरम्मत की जाएगी, लेकिन प्रस्ताव रद्द होने से इनकी मरम्मत का मामला भी लटक गया है। अब हाईवे प्रबंधन इस प्रस्ताव को दोबारा भेजने की तैयारी में है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस पर मंत्रालय दोबारा विचार करेगा और मरम्मत के लिए बजट जारी होगा। नेशनल हाईवे प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए हाईवे किनारे वर्षाशालिकाओं का निर्माण किया है। समय के साथ-साथ देखरेख न होने से ये वर्षाशालिकाएं जर्जर हो गई हैं और हादसों को न्योता दे रही हैं।
उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि वर्षाशालिकाओं की मरम्मत के लिए मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था। यह प्रस्ताव रद्द हो गया है। प्रबंधन अब दोबारा प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए भेजेगा। करीब 16 वर्षाशालिकाएं खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें