खबर छपने के बाद प्रशासन और एजेंसी प्रबंधन ने लिया संज्ञान
स्कूल पहुंच कर खाली सिलिंडर को करवाया रिफिल
संवाद न्यूज एजेसी
तेलका (चंबा)। राजकीय प्राथमिक एवं उच्च पाठशाला दरेकड़ी में मिड-डे मील के लिए गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने संबंधी संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और गैस एजेंसी ने संज्ञान लिया।
इसके बाद डलहौजी गैस एजेंसी की गाड़ी विद्यालय पहुंची और खाली गैस सिलिंडरों को भर दिया गया। गैस सिलिंडर मिलने से विद्यालय में मिड-डे मील व्यवस्था पुनः सुचारु हो गई है। इससे विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन ने राहत की सांस ली। विद्यालय प्रबंधन समिति ने समय पर समस्या का समाधान होने पर आभार जताया और भविष्य में नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। संवाद