फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रशासनिक भवनों की दीवारों पर सजेगी लोक संस्कृति की छटा

Wed, 15 Jul 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में दिवार पर कलाकृति उकेरती पेंटर ज्योति नाथ।संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर में प्रशासनिक भवनों की ओर जाने वाले मार्ग को आकर्षक और सांस्कृतिक स्वरूप देने के लिए दीवारों को पारंपरिक चित्रकला से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

भवनों की दीवारों पर चंबा की समृद्ध लोक संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और विभिन्न पारंपरिक कलाओं को चित्रों के माध्यम से जीवंत किया जा रहा है। दीवारों पर चित्रकारी का काम स्थानीय कलाकार कर रहे हैं। पेंटर ज्योति नाथ टीम के साथ पारंपरिक कलाकृतियों को उकेर रही हैं। लेख राज की टीम भी योगदान दे रही है। चंबा रुमाल, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, मंदिर स्थापत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रतीकों को आकर्षक रंगों के साथ दीवारों पर उकेरा जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक परिसर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुंदर बनाने के साथ-साथ चंबा की सांस्कृतिक पहचान को भी प्रदर्शित करना है। ज्योति ओर लेख राज ने कहा कि इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को भी उचित मंच मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें