फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आईटीआई चंबा में मेधावियों को मिला कौशल सम्मान

Sat, 21 Nov 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में 12 ट्रेडों के शीर्ष तीन प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर नवाजा
विज्ञापन

वायरमैन ट्रेड में प्रदेश में अव्वल रहे पूर्व प्रशिक्षु निखिल को स्वर्ण पदक, जेई बने मनोज भी सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चंबा में शुक्रवार को पांचवां कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। देशभर के आईटीआई संस्थानों में एक साथ हुए इस समारोह में एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने 12 ट्रेडों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में करीब 300 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसडीएम चिराग शर्मा ने प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर तलाशने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संस्थान को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। संस्थान के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं को कॅरिअर की योजना बनाने के साथ राष्ट्रीय प्रशिक्षुता योजना और इंटर्नशिप का लाभ उठाकर अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

समारोह में संस्थान के पूर्व प्रशिक्षु निखिल कुमार को वायरमैन ट्रेड में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल करने पर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। उन्हें इससे पहले प्रदेश सरकार की ओर से 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी मिल चुकी है। वहीं, ड्राफ्ट्समैन ट्रेड के पूर्व प्रशिक्षु मनोज कुमार को लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता नियुक्त होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें