फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर कॉलेज के मेधावी किए सम्मानित

Tue, 24 Mar 2026 09:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्य अतिथि डॉ. मनीष वर्मा ने परिश्रम व अनुशासन की दी सीख
विज्ञापन

-प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय भरमौर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मनीष वर्मा ने किया। सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताया। उन्हें जीवन में निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें लक्ष्य की ओर अग्रसर करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, सकारात्मक सोच एवं अनुशासन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिससे विद्यार्थी जीवन में ऊंचाइयां छू सकते हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
महाविद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन के अनुसार सत्र 2024-25 में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष में 94 विद्यार्थियों में से 68 उत्तीर्ण रहे। द्वितीय वर्ष में 74 में से 62 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। तृतीय वर्ष में 62 में से 59 विद्यार्थी पास हुए। वर्तमान में महाविद्यालय में कुल 206 विद्यार्थी हैं, जिसमें छात्राओं की भागीदारी लगभग 66 प्रतिशत है।
विज्ञापन

सत्र 2025-26 में प्रथम वर्ष में 81, द्वितीय वर्ष में 77 तथा तृतीय वर्ष में 48 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार की सराहना की। सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें