फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

Tue, 24 Mar 2026 09:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विश्व टीबी दिवस पर बेहतर कार्य करने वाली स्वास्थ्य कर्मी को सम्मानित करते बीएमओ डॉ. नवदीप राठौर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुखरी (चंबा)। क्षय रोग उन्मूलन में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को विश्व टीबी दिवस पर स्वास्थ्य खंड पुखरी में सम्मानित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप राठौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इस वर्ष की थीम 'यस वी कैन एंड टीबी' के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीबी उन्मूलन के लिए समय पर जांच, पूर्ण उपचार और सामुदायिक सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर्स, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स, प्रोग्राम ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, अकाउंटेंट, आशा कार्यकर्ता तथा टीबी चैंपियन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। मेडिकल ऑफिसर्स में डॉ. अनुराधा महाजन, डाॅ. प्रियंका, डॉ. सुरिंद्र भाटिया व डॉ. विरेश, सीएचओ में शबनम, दीपिका, रागिनी, दिव्या, रेखा, शिवानी, लैब टेक्नीशियन में अनिल और रेडियोग्राफर दिग्विजय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें