फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एसवीएम के वार्षिक समारोह में मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहला (चंबा)। मैहला पंचायत के खेल मैदान में श्री जय कृष्ण गिरी सरस्वती विद्या मंदिर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में कांगड़ा-चंबा के सांसद राजीव भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनकराज विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर चंबा के पूर्व विधायक पवन नैयर, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल, भरमौर-पांगी के पूर्व विधायक जियालाल कपूर और प्रधानाचार्य जगपाल चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। इसके बाद शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विधायक डॉ. जनकराज की ओर से स्कूल की साइंस लैब के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये देने की घोषणा रही। उन्होंने विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। इससे विद्यालय में विज्ञान शिक्षा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्कूल प्रबंधक लच्छिया राम ने बताया कि समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें