फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवक के शव का पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। टिकरू पंचायत में खेतों में काम करते समय ढांक में गिरने से मरने वाले युवक का शव मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर किया। मेडिकल कॉलेज चंबा में फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। सोमवार शाम को नीरज (30) पुत्र शेर सिंह निवासी टिकरू की खेतों में काम करते हुए ढांक में गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसे एक हादसे के रूप में देखा जा रहा है जबकि, मौते के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें