फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुंडाह स्कूल में मेधावियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय उच्च विद्यालय मुंडाह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

समारोह में जिला परिषद चंबा की अध्यक्ष रेखा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि एसएमसी अध्यक्ष ज्योति देवी और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पवन ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान प्राथमिक और उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। बच्चों ने पारंपरिक लोकनृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचली संस्कृति की सुंदर झलक पेश की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद अभिभावकों और अन्य लोगों का खूब मनोरंजन किया। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वहीं, वर्ष 2026 में सह-पाठ्यक्रम और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत कर उनकी प्रतिभा को सराहा गया।
मुख्य अतिथि रेखा ठाकुर ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और लगन बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें