फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से व्यक्ति हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुराह की जुंगरा पंचायत में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान रशीद पुत्र तालिब मोहम्मद निवासी जुंगरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह रविवार शाम को घर जा रहा था। गांव के पास बीच रास्ते पर पहाड़ी से पत्थर गिरकर उसके उपर आ गिरा। जिससे वह चोटिल हो गया। परिजन उपचार के लिए उसे चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि घायल की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें