फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नाग मंदिर में गूंजी आस्था और संस्कृति की स्वर लहरियां, जातर में खूब झूमे लोग

Sun, 23 Aug 2026 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संकल्प स्पोर्ट्स एकेडमी चंबा ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता, चामुंडा सांस्कृतिक दल बैरागढ़ की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका। वास्क नाग मंदिर जंगलवाड़ (सालवां) में एकदिवसीय जातर मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले के शुभारंभ पर जातर मेला कमेटी के सदस्यों ने हवन-पाठ किया। इसके बाद नाग मंदिर से जातर को कला मंच तक लाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ मेले में भाग लिया।
सालवां पंचायत के पूर्व प्रधान प्रकाश दत्त शर्मा ने मेले के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में संकल्प स्पोर्ट्स एकेडमी चंबा की टीम ने सलूणी की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भी बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्पून रेस में अंकिता प्रथम, अनामिका द्वितीय और अवनी तृतीय रहीं। सुई-धागा रेस में अंकिता ने पहला, स्मायरा ने दूसरा तथा आरूही और अनन्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। थ्री-लेग रेस में अर्पित व दिव्यांग प्रथम, मनोज व अंशुल द्वितीय तथा हरीश व ऋषि तृतीय रहे। चेयर रेस में अवनी विजेता बनीं।
हिमपुष्प पब्लिक स्कूल मौड़ा और स्थानीय स्कूल जंगलवाड़ के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मन्नत शर्मा ने महिला शिक्षा एवं सशक्तीकरण पर भाषण दिया। चामुंडा सांस्कृतिक दल बैरागढ़ ने चुराही नाटी और गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब झुमाया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर जिला परिषद सदस्य अंशुल जरयाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मेले के मैदान के विकास और शौचालय जैसी सुविधाओं के लिए कमेटी को धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। मेले के आयोजन में कमेटी सदस्यों सहित पुलिस चौकी तेलका, बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें