फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रंगोत्सव में मैहला स्कूल का दबदबा पांच स्पर्धाओं में पाया प्रथम स्थान

Mon, 19 Oct 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहला (चंबा)। राजकीय आदर्श विद्यालय मैहला के विद्यार्थियों ने 14वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता एवं रंगोत्सव में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरौर में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समूह गान, भाषण, समूह नृत्य और एकांकी नाटक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

समूह गान में विद्यालय के विद्यार्थियों ने लड़कों और लड़कियों, दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में छात्रा मईशा और छात्र आयुष अपने-अपने वर्ग में अव्वल रहे। समूह नृत्य और एकांकी नाटक में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, योग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में मईशा, तनवीका, लाघवी, महक, शिवाया, भाविनी, जागृति, अर्पिता, तनवी, वर्षा, मन्नत नेगी, गार्गी, अनन्या, कृतिका, दिव्यांशी शर्मा, एंजेल, तनवी कपूर और सोनिया सहित छात्राओं ने भाग लिया।
छात्रों में शेर अली, आदि, इमरान, प्रद्युमन, आयुष, तनव, साहिल, यशपाल, आयुष, लक्की जरियाल, नितिन और वरुण ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर विद्यालय की उपलब्धि में योगदान दिया।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरिंदर हांडा ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें