फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत में बस अड्डे की उम्मीद जगी, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

Mon, 19 Oct 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा प्राधिकरण के पास पहुंचा मामला, चौक पर जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

सड़क के किनारे बसें रुकने से बिगड़ती है यातायात व्यवस्था
नितिन पाल
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में स्थायी बस अड्डे का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है। बस अड्डे के निर्माण से जुड़ीं औपचारिकताएं अंतिम चरण में पहुंच गई हैं और मामला अड्डा प्राधिकरण के पास भेज दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। बस अड्डा बनने से बनीखेत चौक पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की संभावना है।
वर्तमान में स्थायी बस अड्डा न होने के कारण बसें मुख्य सड़क के किनारे ही रुकती हैं। यात्रियों के चढ़ने और उतरने के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। व्यस्त समय में चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ दूसरे क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

बनीखेत चंबा, डलहौजी और पठानकोट की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां निजी और व्यावसायिक वाहनों के साथ बसों की आवाजाही भी अधिक रहती है। सड़क के किनारे बसों के ठहराव से यातायात का दबाव बढ़ जाता है। व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवानों को भी तैनात रहना पड़ता है, लेकिन व्यस्त समय में स्थिति संभालना चुनौती बना रहता है।
स्थानीय निवासी राम लाल, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, रोहित सिंह, मनोज कुमार, दिनेश कुमार और रूप लाल ने कहा कि स्थायी बस अड्डे का अभाव लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, उपमंडल अधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि बस अड्डे के निर्माण से संबंधित औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। मामला अड्डा प्राधिकरण के पास भेजा गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें