फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप को आधार मानकर 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज : मेहरा

Fri, 12 Jun 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त ने दी मेगा मॉक एक्सरसाइज की कार्ययोजना की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने 15 जून को प्रस्तावित 10वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज के तहत वर्चुअल टेबल टॉप एक्सरसाइज में भाग लिया।
यह राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से हुई। उन्होंने इस दौरान जिले में मेगा मॉक एक्सरसाइज के सफलता पूर्वक आयोजन से संबंधित तैयार की गई कार्य योजना की जानकारी भी रखी।
टेबल टॉप एक्सरसाइज में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संबद्ध विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित केंद्रीय सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। अमित मेहरा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 15 जून को राज्य स्तर पर भारी भूकंप को आधार मानकर एक मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी उपमंडलों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक दो चिह्नित स्थानों पर प्राकृतिक आपदा की स्थिति को आधार मानकर राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में चार विभिन्न स्थानों पर आपदा पूर्वाभ्यास होगा। उपमंडल डलहौजी के तहत वनों में आगजनी को आधार मानकर अतिरिक्त रूप से शाम 6 से 9 बजे तक राहत एवं बचाव गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मॉक ड्रिल के लिए स्टैजिंग एरिया राष्ट्रीय जल विद्युत निगम (एनएचपीसी) की विद्युत परियोजना चमेरा चरण-2 के हेलीपैड करियां में स्थापित किया जाएगा। मॉक ड्रिल में आपदा मित्र, एनसीसी, एनएसएस, एनबाईकेएस के स्वयंसेवी और विभिन्न सामाजिक संगठनों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें