फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दिहाड़ी लगाने जा रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत

Fri, 12 Jun 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बख्तपुर गांव के समीप एक व्यक्ति की खाई में गिरकर मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह के समय पेश आया।
विज्ञापन

व्यक्ति की पहचान पंकज कुमार पुत्र विदो राम गांव बख्तपुर डाकघर रठियार उम्र 32 साल के रूप में हुई है। पुलिस ने मेडिकल काॅलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पंचायत प्रधान प्रवेद कृष्ण ने बताया कि पंकज कुमार रोजमर्रा की तरह अपनी दिहाड़ी लगाने जा रहा था। जैसे ही वह बख्तपुर के पास पहुंचा अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और खाई में गिर पड़ा। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने खाई में गिरे व्यक्ति को देख परिजनों को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे खाई से उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत करार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सौंपा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें