फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टूटे दरवाजे के भरोसे मेडिकल कॉलेज की माइक्रो लैब

Wed, 15 Jul 2026 10:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा की माइक्रो लैब में रखे लाखों रुपये के अत्याधुनिक उपकरणों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। लैब का मुख्य दरवाजा लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण महंगे उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री असुरक्षित स्थिति में पड़ी है।
विज्ञापन

समस्या की जानकारी कॉलेज प्रशासन को होने के बावजूद अब तक दरवाजे की मरम्मत नहीं करवाई गई है। माइक्रो लैब में कई अत्याधुनिक उपकरण मौजूद हैं, जिनका उपयोग प्रशिक्षु चिकित्सकों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, शोध कार्य और विभिन्न जांचों के लिए किया जाता है।
ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के चलते चोरी, तोड़फोड़ या उपकरणों के नुकसान का खतरा बना हुआ है। यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार लैब के टूटे दरवाजे की समस्या से संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन से जल्द दरवाजे की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लैब में रखे महंगे उपकरण सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. माणिक सहगल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। माइक्रो लैब के क्षतिग्रस्त दरवाजे की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें