फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के लिए मिल रही लंबी तारीख

Mon, 30 Mar 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मजबूर होकर मरीजों को निजी सेंटरों या अस्पतालों में करवाने पड़ रहे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी पड़ रही मरीजों की सेहत पर भारी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए एक महीने की तारीख मिल रही है। इसके पीछे रेडियोलॉजिस्ट की कमी बताई जा रही है।
मेडिकल कॉलेज में पांच रेडियोलॉजिस्ट होने चाहिए, वहां सिर्फ दो ही कार्य कर रहे हैं। उनके कंधों पर सीटी स्कैन और एमआरआई का जिम्मा भी है। ऐसे में एक रेडियोलॉजिस्ट दिन भर सिर्फ अल्ट्रासाउंड करने में व्यस्त रहता है। दिन में जितने अल्ट्रासाउंड करने की क्षमता होती है, उससे अधिक अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण सबके अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण मरीजों को मजबूर होकर निजी सेंटरों में जाकर पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। बिना अल्ट्रासाउंड उनका आगामी इलाज नहीं हो सकता। हालांकि, आपातकालीन में आने वाले मरीजों के अल्ट्रासाउंड उसी समय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तीमारदारों में विनोद कुमार, जय सिंह, संजय शर्मा, योगराज, केवल, मनीष, हंसराज, सुरेंद्र और चमन सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज जिले का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है। ऐसे में जिले भर से मरीज यहां अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। ओपीडी में सुबह से शाम तक मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं। डॉक्टर मरीजों की बीमारी का पता लगाने के लिए उन्हें अल्ट्रासाउंड सहित अन्य टेस्ट करवाने का परामर्श देते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है, उन्हें अपने नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ समय-समय पर अल्ट्रासाउंड भी करवाना पड़ता है। उन्हें इसके लिए एक महीना लंबी तारीख मिल रही है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि आपातकालीन वाले मरीजों के अल्ट्रासाउंड उसी समय किए जा रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते सामान्य मरीजों को तारीख दी जा रही है। भविष्य में रेडियोलॉजिस्ट की संख्या बढ़ने पर यह समस्या भी खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें